बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : जिला पदाधिकारी,

SG_NEWs KeWaL_sAch
By -
0

 बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : जिला पदाधिकारी 





संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन वैशाली के द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थापित एवं अनवरपुर चौक अवस्थित उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 




जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पूज्य बाबा साहेब ने अपना जीवन शोषित और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। संविधान निर्माता होने के अलावा, वह सामाजिक सद्भाव के एक अमर व्यक्तित्व थे। बाबासाहेब एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। 


जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने कहा कि डॉ. अम्बेदकर के द्वारा समतामूलक, स्वतंत्रता की गारिमा से पूर्ण, बंधुता वाले, एक समाज के निर्माण के लिए देश की जनता का आह्वान किया गया था। उन्होंने शोषितों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को जो संदेश दिया वह एक प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण के लिए जरूरी है। उनका जीवन भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थल के पास गार्डन विकसित करने की आवश्यकता है।


 इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद,  समाजसेवी अवधेश कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!