तेजस्वी जी, आईना देखिए – नित्यानंद राय, बिहार बदल चुका है, जंगलराज से निकलकर विकास राज की ओर ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कसा तेजस्वी पर तंज, सोशल मीडिया पर जारी किया, विकास की कहानी।

SG_NEWs KeWaL_sAch
By -
0

 तेजस्वी जी, आईना देखिए – बिहार बदल चुका है, जंगलराज से निकलकर विकास राज की ओर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कसा तेजस्वी पर तंज, सोशल मीडिया पर जारी किया, विकास की कहानी






तेजस्वी यादव जी, आपको बार-बार यह कहते सुना जाता है कि बिहार में विकास नहीं हुआ। लेकिन सच्चाई यह है कि आज का बिहार आपकी कल्पना से कहीं आगे निकल चुका है। जिस बिहार को आपके माता-पिता के शासनकाल में जंगलराज, भ्रष्टाचार, पलायन और भूखमरी से जाना जाता था, वही बिहार आज फूड प्रोसेसिंग, आईटी, मछली उत्पादन, डेयरी, उद्योग, पर्यटन और शिक्षा–चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है


1. फूड प्रोसेसिंग: किसानों की समृद्धि का नया अध्याय

  • खगड़िया का प्रिस्टीन मेगा फूड पार्क चालू।

  • मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में मेगा फूड पार्क तैयार।

  • PMFME स्कीम में बिहार देश में नंबर–1।

  • 2024-25 में 10,296 यूनिट मंजूर, 6,589 को लोन मिला।

  • मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन।

  • 89 कोल्ड स्टोरेज निर्माणाधीन।

👉 सवाल यह है कि आपके शासनकाल में किसानों को इस तरह का आधारभूत ढांचा क्यों नहीं मिला?





2. बेरोजगारी और आईटी सेक्टर: मजाक से हकीकत तक

  • पटना और दरभंगा में आईटी पार्क तैयार

  • भागलपुर में SDPI सेंटर चालू

  • गया और मुजफ्फरपुर में तेजी से काम।

  • आईटी पॉलिसी 2024 से 4000 करोड़ निवेश का रास्ता।

  • बक्सर और पश्चिम चंपारण को SEZ की मंजूरी

👉 जब देश आईटी क्रांति में बढ़ रहा था, आपके पिता कहते थे – "आईटी वाईटी से क्या दूध निकलेगा?" और आज बिहार तकनीकी तरक्की की ओर अग्रसर है।


3. मछली उत्पादन: आत्मनिर्भर बिहार

  • बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य मछली उत्पादन में।

  • 2.68 लाख टन से बढ़कर 9.6 लाख टन उत्पादन।

  • अब बिहार मछली खरीदने वाला नहीं, बेचने वाला राज्य।


4. डेयरी उद्योग: दूध से समृद्धि

  • साल 2001 में प्रति व्यक्ति खपत – 88 ग्राम।

  • आज प्रति व्यक्ति खपत – 400 ग्राम।

  • उत्पादन: 47.43 लाख टन से बढ़कर 128.52 लाख टन।

  • रोहतास, दरभंगा, सीतामढ़ी, गोपालगंज और गया में 317 करोड़ की लागत से डेयरी प्लांट


5. इंडस्ट्रियल क्लस्टर: निवेश और रोज़गार की बयार

  • बिहार में 56 इंडस्ट्रियल एरिया और 12 पार्क तैयार।

  • बेगूसराय – पेट्रोकेमिकल हब।

  • बक्सर – 1320 MW पावर प्लांट।

  • 20+ एथेनॉल प्लांट चालू।

  • 3 साल में ₹2.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव


6. हथकरघा और लघु उद्योग: पहचान से सम्मान

  • भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, टिकुली, सिकी आर्ट को GI टैग

  • 40,000 से ज्यादा बुनकरों को लाभ।

  • "बिहार हैंडलूम ब्रांड" के तहत प्रोडक्ट्स दुबई से यूरोप तक

  • 1200 से ज्यादा स्टार्टअप 500 करोड़ की लागत से शुरू।


7. पर्यटन: बिहार की वैश्विक पहचान

  • बोधगया – सालाना 10 लाख विदेशी पर्यटक

  • 2023 में – 15 लाख घरेलू और 11 लाख विदेशी पर्यटक।

  • राजगीर में – एशिया का सबसे आधुनिक रोपवे, ग्लास ब्रिज, ज़ू सफारी

  • पटना गंगा रिवरफ्रंट, गांधी सर्किट, मिथिला धार्मिक सर्किट।


8. नियुक्ति और भर्ती: पारदर्शिता का युग

  • पहले नौकरी मतलब घोटाला, अब नौकरी मतलब मेरिट।

  • BPSC और BSSC की ऑनलाइन परीक्षा पारदर्शी

  • पिछले 5 साल में –

    • 3.5 लाख शिक्षक

    • 30,000 मेडिकल स्टाफ

    • 40,000 पुलिस बल की नियुक्ति।


9. पलायन: मजबूरी से विकल्प तक

  • 2005 में पलायन 11%।

  • 2025 में घटकर मात्र 2%।

  • आज रोजगार बिहार में बढ़ रहा है, पलायन घट रहा है।


10. उद्योग: बंद से चालू की ओर

  • राजद राज में – चीनी मिल और जूट मिल बंद।

  • NDA राज में –

    • बरौनी कारखाना चालू।

    • 10 चीनी मिल चालू।

    • मधेपुरा लोकोमोटिव और मढ़ौरा डीजल प्लांट काम कर रहा।

    • ₹83,758 करोड़ से 3,919 यूनिट चालू


11. शिक्षा और चिकित्सा: स्वास्थ्ययुक्त बिहार

  • बिहार – उच्च शिक्षा पर GSDP का 2.17% खर्च (देश में सबसे ज्यादा)।

  • पटना में AIIMS चालू।

  • दरभंगा में नया AIIMS निर्माणाधीन।

  • PMCH देश के बड़े अस्पतालों में शामिल।

  • नए मेडिकल कॉलेज लगातार खुल रहे हैं।


12. मानव संसाधन और रोजगार का रोडमैप

  • एनडीए सरकार का लक्ष्य – अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार

  • शिक्षा और कौशल विकास पर फोकस।


तेजस्वी यादव जी, आपसे निवेदन है कि सवाल उठाने से पहले आईना देखिए। नित्यानंद राय आपके माता-पिता के शासनकाल का जंगलराज, नरसंहार, पलायन और भ्रष्टाचार आज इतिहास का हिस्सा है। बिहार आज स्टार्टअप, आईटी पार्क, एथेनॉल प्लांट, फूड प्रोसेसिंग और टूरिज्म में तरक्की कर रहा है।

👉 बिहार बदल चुका है, और यही नया बिहार एनडीए की पहचान है।



#ViksitBihar #NDAGovernment #NayaBihar #BiharOnRise #NoMoreJungleRaj #StartUpBihar #FoodProcessingHub #ITRevolution #TourismBihar #EmploymentInBihar #TejashwiVsTruth



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!